Tuesday, May 30, 2023
spot_imgspot_img
HomeUttarakhandवन मंत्री सुबोध उनियाल और कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने किया हरेला...

वन मंत्री सुबोध उनियाल और कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने किया हरेला पर्व के तहत पौधारोपण

ऋषिकेश: वन मंत्री सुबोध उनियाल और कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने हरेला पर्व के तहत पौधरोपण किया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे रोपने का आह्वान किया।

रविवार को हरिद्वार बाईपास मार्ग स्थित स्मृति वन में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ वन मंत्री सुबोध उनियाल और शहरी विकास मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपकर किया। मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि हरेला सुख, समृद्धि और खुशहाली का पर्व है।

हरेला पर्व पर्यावरण संरक्षण का त्योहार है। ऋग्वेद में भी हरियाली के प्रतीक हरेला का उल्लेख किया गया है। भारतीय संस्कृति में एक पेड़ लगाना, सौ गायों का दान देने के समान माना गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments