रुड़की। भगवानपुर में अज्ञात वाहन ने फैक्ट्री कर्मचारी को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया है।
पुलिस के मुताबिक जयप्रकाश सिंह 42 पुत्र सूर्यनाथ सिंह निवासी नया बस्ती, लोहा टोला जिला छपरा बिहार, भगवानपुर थाना क्षेत्र में एक कंपनी में हेल्पर के पद पर तैनात था। छुट्टी के बाद महाडी चौक के पास सड़क क्रॉस करते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें उसकी मौत हो गई। भगवानपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा है। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि वाहन चालक की तालाश की जा रही है।
Recent Comments