नई दिल्ली। केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश बारिश से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। मूसलाधार बारिश से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। इस बीच मौसम विभाग ने 8 और 9 सितंबर तक भारी से भारी बारिश की संभावना जताई है। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में लोगों की जिंदगी थम गई है। कई इलाकों में पानी भर गया है और सड़कों पर नाव चलाने की नौबत आ गई है। सिलिकॉन वैली कहे जाने वाले बेंगलुरु में पहली बार ऐसी स्थिति बनी है जब आईटी वर्कर्स ट्रैक्टर पर दफ्तर जा रहे हैं। बेंगलुरु में भारी बारिश के चलते सोमवार को 23 साल की लड़की की मौत हो गई। पानी भरी सड़क पर स्कूटी स्लिप होने के बाद उसने सपोर्ट के लिए पास लगे बिजली के खंभे को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन खंभे से करंट लगने की वजह से उसकी जान चली गई। हादसा वाइटफील्ड इलाके में शाम को हुआ, जब लड़की अपने काम से लौट रही थी। पुलिस के अनुसार बेंगलुरु में दो पुलिसकर्मी बह गए, जिनकी पहचान पुलिसकर्मियों की पहचान मुंदरागी पुलिस स्टेशन से जुड़े महेश और निंगप्पा के रूप में हुई है। केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के पास स्थित एक वाटर फॉल में भारी बारिश के चलते अचानक बाढ़ आ गई। मनकायम वाटरफॉल में 10 लोगों का एक ग्रुप घूमने के लिए गया था। ये लोग एक पत्थर पर थे। अचानक आई बाढ़ में 2 लोग बह गए। इनमें 8 साल का बच्चा भी शामिल था। मौसम विभाग ने तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथ्थनमिथिट्टा और इडुक्की जिले में मंगलवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा अलापुझा, कोयट्टम और एर्नाकुलम में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम का कहरः केरल, कर्नाटक और आंध्र में बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट! कर्नाटक में सड़कों पर पानी ही पानी, ट्रैक्टर से दफ्तर जा रहे कर्मचारी
RELATED ARTICLES
Recent Comments