Tuesday, May 30, 2023
spot_imgspot_img
HomeIndiaअहमदाबाद गांधी आश्रम से शुरु हुई विश्व शांति रैली पहुंची आज पर्यटन...

अहमदाबाद गांधी आश्रम से शुरु हुई विश्व शांति रैली पहुंची आज पर्यटन नगरी मनाली

 मनाली। एक जुलाई को गांधी आश्रम अहमदाबाद से शुरू हुई विश्व शांति रैली शुक्रवार को पर्यटन नगरी मनाली पहुंची। मनाली में मां हिडिंबा के दरबार में विश्व शांति के लिए प्रार्थना करने के बाद यात्रा आगे के लिए रवाना हुई। इस रैली में पुलिस के चार जवान को ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। श्री साईं महिला और बाल कल्याण ट्रस्ट, रोटी बैंक की ओर से करवाई जा रही रैली में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग भाग ले रहे हैं। रैली में रक्षा बलों, अर्धसैनिक बलों और कानून और प्रवर्तन एजेंसियों के 30 शांति दूत अहमदाबाद से लेह, लद्दाख से पाकिस्तान में करतारपुर और वाघा सीमा में सड़क से यात्रा करने के बाद मनाली पहुंचे। रैली को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने झंडी दिखाकर रवाना किया था।

यह शांति दूत पांच राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों (गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश) से होते हुए 22 दिनों में 10 एसयूवी में 5,000 किलोमीटर का सफर तय करेंगे। श्री साईं महिला, बाल कल्याण ट्रस्ट और रोटी बैंक के प्रबंध ट्रस्टी बीएम सूद ने कहा कि एक जुलाई से शुरू हुई यह यात्रा  मनाली पहुंची है। यात्रा के दौरान अटारी बॉर्डर पर बीएसएफ शहीदों की विधवाओं के साथ स्वर्ण मंदिर, करतारपुर गुरुद्वारा और वैष्णोदेवी में शांति के लिए प्रार्थना की गई। विश्व शांति रैली में गुजरात पुलिस से चंद्रशेखर पानारा भी शामिल हैं। वह चार पुलिस अधिकारियों का नेतृत्व कर रहे हैं। यह वह पुलिस अधिकारी है जो अपनी सेवा के दौरान दिव्यांग हुए। इनमें दो गुजरात पुलिस से और दो पंजाब पुलिस से हैं। इनमें बाबू भाई डामोर, श्रवण मजीराना, हरजीत सिंह, सुखदेव सिंह शामिल हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments