Tuesday, May 30, 2023
spot_imgspot_img
HomeIndiaसियासतः दिल्ली विधानसभा में हंगामा! आप विधायकों ने सदन में लगाए 20...

सियासतः दिल्ली विधानसभा में हंगामा! आप विधायकों ने सदन में लगाए 20 खोखे के नारे, बोले- हमारे विधायकों को 20 करोड़ में खरीदने की कोशिश कर रही भाजपा

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में केजरीवाल सरकार द्वारा बुलाए गए विधानसभा के विशेष सत्र में आप विधायकों ने 20 खोखे के नारे लगाते हुए खूब हंगामा किया। इस दौरान भाजपा को घेरते हुए आप विधायकों ने 20 खोखे-20 खोखे के नारे लगाए। आरोप लगाया कि भाजपा उनके विधायकों को 20 करोड़ रुपए में खरीदने की कोशिश कर रही है। उधर विधानसभा में भाजपा विधायकों ने मनीष सिसोदिया के इस्तीफे की मांग को लेकर हंगामा किया, जिसके बाद डिप्टी स्पीकर ने भाजपा के सभी विधायकों को पूरे दिन के लिए मार्शल आउट कर दिया। मार्शल आउट होने के बाद विधायक सदन के बाहर गांधी मूर्ति पर प्रदर्शन करने लगे। वहीं उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने कहा कि कोई भी अच्छा काम करे PM को असुरक्षा होने लगती है। मैंने पहली बार इतना असुरक्षित व्यक्ति देखा है। अच्छा काम करने वालों को रोकने वाली जो हरकत है, यह PM की घटिया सोच को प्रदर्शित करती है। यह बताती है कि PM की सोच कितनी छोटी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर गुरुवार को विधायक दल की मीटिंग बुलाई गई थी, जिसमें डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया समेत 9 विधायक नहीं पहुंचे। हालांकि सिसोदिया को लेकर पार्टी ने कहा कि वे हिमाचल दौरे पर गए हैं। वहीं सूत्रों के मुताबिक कुछ विधायकों से पार्टी हाईकमान का संपर्क भी नहीं हो पा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments