कानपुर। रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज सीजन-2 के खिलाड़ियों को लेकर कानपुर से इंदौर जा रही इंडिगो की चार्टर्ड फ्लाइट शुक्रवार को तकनीकी दिक्कतों की वजह से टेकऑफ नहीं कर सकी। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, फ्लाइट रनवे से ही लौट आई। टेकऑफ करने पर हादसे की आशंका थी। इस मामले में इंडिगो से विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी थी। दूसरी तरफ, मुंबई से आ रही फ्लाइट के कैंसल होने के कारण नाराज यात्रियों ने हंगामा कर दिया। बाद में इंडिगो प्रबंधन ने तय किया कि सभी यात्रियों को लखनऊ से रात 10 बजे वाले विमान से लख्ननऊ भेजा जाएगा। रोड सेफ्टी क्रिकेट सीरीज के मैच 15 सितंबर को खत्म होने के बाद कानपुर से कई विदेशी खिलाड़ियों को लेकर इंडिगो की स्पेशल फ्लाइट को इंदौर जाना था। शुक्रवार दोपहर बाद फ्लाइट रनवे पर बढ़ चुकी थी। विमान टेकऑफ करने वाला था कि पायलट को कुछ तकनीकी दिक्कत का अहसास हुआ। उन्होंने टेकऑफ कैंसल कर दिया। लौटकर विमान को खाली करा लिया गया।
अभी खिलाड़ियों को नया विमान बुलाकर या लखनऊ के रास्ते इंदौर भेजने पर मंथन चल रहा था कि मुंबई से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट के कैंसल होने का ऐलान कर दिया गया। इससे एयरपोर्ट पर मौजूद मुंबई जाने वाले यात्री भड़क गए और हंगामा कर दिया। इन्हें संभालने में एयरपोर्ट प्रशासन के पसीने छूट गए। बाद में तय हुआ कि इन्हें लखनऊ से रात 10 बजे वाली फ्लाइट से भेजा जाएगा।
Recent Comments