नई दिल्ली। आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिल्ली लालकिले से लेकर संसद भवन तक तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। इस दौरान उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने रैली को हरी झंडी दिखाकर लालकिले से रवाना किया। यात्रा को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। बता दें कि तिरंगा बाइक रैली का आयोजन संस्कृति मंत्रालय के तरफ से किया गया है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने और सोशल मीडिया अकाउंट पर तिरंगा लगाने की अपील की थी।
#WATCH | Delhi: Tiranga Bike Rally for MPs being taken out from Red Fort. The rally will end at Vijay Chowk near the Parliament pic.twitter.com/g1yzPMe1WU
— ANI (@ANI) August 3, 2022
इस दौरान केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और पीयूष गोयल भी मौजूद रहे। NDA के कई नेता और सांसदों ने भी इस तिरंगा रैली में हिस्सा लिया। सांसद वीके सिंह बुलेट पर तिरंगा लगाकर रैली में शामिल हुए। स्मृति ईरानी अपनी स्कूटी पर तिरंगा लहराते सबसे आगे थीं। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी भी रैली में शामिल हुईं। रैली का समापन विजय चौक पर किया गया।
तिरंगा बाइक रैली का आयोजन संस्कृति मंत्रालय के तरफ से किया गया है। देश के सभी लोगों से 13 से 15 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा लगाने की भी अपील की गई है। इस अभियान के तहत करीब 20 करोड़ तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है। मंगलवार को भाजपा संसदीय दल की बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सभी राजनीतिक दलों के सांसदों से इस रैली में सम्मिलित होने की अपील की थी।
Recent Comments