नई दिल्ली। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 17 से 19 सितंबर तक लंदन, यूनाइटेड किंगडम के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू भारत सरकार की ओर से संवेदना व्यक्त करेंगी। विदेश मंत्रालय ने आज इसकी आधिकारिक जानकारी दी। गौरतलब है कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 वर्ष की आयु में 8 सितंबर को स्कॉटलैंड में उनके बाल्मोरल कैसल ग्रीष्मकालीन निवास पर निधन हो गया। राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया था। भारत में रविवार को राष्ट्रीय शोक भी घोषित किया गया था। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के 70 वर्षों के शासनकाल में, भारत-ब्रिटेन के संबंध अत्यधिक विकसित, फले-फूले और मजबूत हुए हैं। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उन्होंने राष्ट्रमंडल के प्रमुख के रूप में दुनिया भर के लाखों लोगों के कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
बड़ी खबरः ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में शामिल होने लंदन जाएंगी राष्ट्रपति मुर्मू! विदेश मंत्रालय ने बताया पूरा कार्यक्रम
RELATED ARTICLES
Recent Comments