नई दिल्ली। शिवसेना सांसद संजय राउत की गिरफ्तारी के बाद सियासत गरमाई हुई है। विपक्ष जहां इस मामले में भाजपा को घेरने में जुटा हुआ है वहीं भाजपा भी विपक्ष पर फरेब की राजनीति करने का आरोप लगा रही है। विपक्ष का आरोप है कि केंद्र सरकार प्रतिशोध की भावना से विपक्षी दलों के नेताओं के खिलाफ जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। इन सब के बीच भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने विपक्ष पर पलटवार किया है। संबित पात्रा ने कहा कि जिस तरह से विपक्ष भ्रष्टाचार पर राजनीति कर रहा है, वह पूरा भारत देख रहा है। संजय राउत पात्रा चॉल मामले में शामिल हैं और विपक्ष उन्हें मोहरा बनाकर राजनीति करने की कोशिश कर रहा है।
भाजपा नेता ने सवाल किया कि क्या भ्रष्टाचार की जांच भ्रष्टाचार की जांच करने वाली विभिन्न एजेंसियों द्वारा नहीं की जानी चाहिए? क्या ईडी को उन मामलों की जांच नहीं करनी चाहिए जहां हजारों करोड़ का घोटाला हुआ? जहां तक संजय राउत और पात्रा चॉल का सवाल है, यह कोई ताजा मामला नहीं है बल्कि 14-15 साल से चल रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि करीब 680 परिवारों के घर नहीं बने। कोई उनके बारे में पता लगाने की कोशिश नहीं कर रहा है। विपक्ष को उनके बारे में पता लगाना चाहिए और उनके दर्द के बारे में जानना चाहिए। यह एक हजार करोड़ रुपये के घोटाले से जुड़ा मामला है ईडी इसकी जांच कर रही है।
बड़ी खबरः राउत की गिरफ्तारी पर गरमाई सियासत! विपक्ष ने लगाए भाजपा पर आरोप, पलटवार करते हुए बोले पात्रा- भ्रष्टाचार पर राजनीति बंद करें विपक्षी
RELATED ARTICLES
Recent Comments