लखनऊ। यूपी विधानमण्डल में कल सोमवार से मानसून सत्र शुरू हो जायेगा। सत्र को लेकर आज सर्वदलीय बैठक हुई। सर्वदलीय बैठक में सपा नेताओं और आजम खां के खिलाफ दर्ज फर्जी मुकदमों की जांच कराने का अनुरोध किया गया है। मानसून सत्र में विपक्ष कानून-व्यवस्था समेत अन्य मुद्दों को लेकर सरकार पर हमलावर रहेगा। सपा, बसपा व कांग्रेस ने हाल ही में लखीमपुर खीरी, गोंडा समेत अन्य जिलों में हुई घटनाओं को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी की है। विपक्ष महंगाई, बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न की घटनाओं में वृद्धि, किसानों की समस्याओं, संविधान की अनदेखी आदि का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाएगा। विधानसभा में सपा के मुख्य सचेतक मनोज कुमार पांडेय का कहना है कि कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर सरकार लगातार फेल हो रही है। प्रदेश में आपराधिक घटनाएं खास तौर पर महिला उत्पीड़न के मामलों में इजाफा हुआ। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों का अलग-अलग तरीके से उत्पीड़न हो रहा है। महंगाई ने आम आदमी का जीना दूभर कर दिया है। सरकार ने जनता से किए गए वादे पूरे नहीं किए हैं। विकास पूरी तरह से ठप हो गया है।
बड़ी खबरः कल से शुरू होगा यूपी विधानमण्डल का मानसून सत्र! सर्वदलीय बैठक कर विपक्ष ने बनाई रणनीति, कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर सरकार को घेरने की तैयारी
RELATED ARTICLES
Recent Comments