Tuesday, May 30, 2023
spot_imgspot_img
HomeIndiaबड़ी खबरः ताइवान की सीमा में घुसे 51 चीनी विमान! लगातार बढ़...

बड़ी खबरः ताइवान की सीमा में घुसे 51 चीनी विमान! लगातार बढ़ रहा तनाव, अलर्ट मोड पर रखा गया एयर डिफेंस सिस्टम

नई दिल्ली। चीन के उकसावे वाली हरकतों से ताइवान में तनाव की स्थिति बनी हुई है। बताया जा रहा है कि चीन की सेना के पूर्वी थियेटर कमांड ने युद्धाभ्यास के नाम पर ताइवान को चारों तरफ से घेरा हुआ है। इस दौरान छह चीनी नौसैनिक जहाज और 51 लड़ाकू विमानों ने सीमा का उल्लंघन किया है। बता दें कि इससे पहले 7 अगस्त को ताइवान की सीमा में चीन के 14 युद्धपोत और 66 विमानों के दाखिल होने की वजह से हालात तनावपूर्ण हो गए थे। ताइवान ने फिर से चीन पर अपनी सीमा में घुसपैठ का आरोप लगाया है। ताइवान के अधिकारियों ने दावा किया कि 51 चीनी लड़ाकू विमानों, 6 जंगी जहाजों और 25 वमवर्षक विमानों ने पूर्व में हमारी सीमा में घुसपैठ की। इनमें से 25 विमानों ने हमारे इलाके के ऊपर से उड़ान भरी। इनमें सुखोई, शेनयांग जे 16, चेंगदू जे-10, जियान एच-6 और शानक्सी y-8 विमान शामिल थे।  जवाबी कार्रवाई में ताइवान के भी लड़ाकू विमानों ने उड़ान भरीं। साथ ही ताइवान के नौसैनिक युद्धपोत और एयर डिफेंस सिस्टम को अलर्ट पर रखा गया। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि हम अपने समुद्री और हवाई इलाके के आसपास चीन के लगातार उकसावे की कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हैं। चीन के ऐसे सैनिक अभियान में हमें जंग की तैयारी का मौका देते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments