नई दिल्ली। भाजपा हाईकमान ने सुनील बंसल को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए राष्ट्रीय महामंत्री बनाया है। इसके अलावा उन्हें तीन महत्वपूर्ण और अहम राज्यों की भी जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि बंसल अबतक उत्तर प्रदेश में संगठन का काम देख रहे थे। भाजपा की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सुनील बंसल को राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया है। इसके साथ ही सुनील बंसल को पश्चिम बंगाल, ओडिशा और तेलंगाना में प्रदेश प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। बता दें कि सुनील बंसल ने 2017, 2019 और 2022 के चुनाव में उत्तर प्रदेश में पार्टी के लिए बेहतरीन काम किया है और यही कारण है कि हाईकमान द्वारा उन्हें बड़ा इनाम दिया गया।
हालांकि, 2014 में सबसे पहले उन्हें उत्तर प्रदेश प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी ने सह प्रभारी के रूप में भेजा था। उस वक्त उत्तर प्रदेश में प्रभारी की भूमिका में अमित शाह थे। सुनील बंसल को संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है। वह अमित शाह के भी बेहद खास माने जाते हैं। वह आरएसएस के प्रचारक भी रहे हैं। वह आरएसएस के लिए भी लगातार काम करते हैं। पश्चिम बंगाल चुनाव के समय में भी सुनील बंसल को कुछ क्षेत्रों में वहां जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सुनील बंसल उन चंद लोगों में से हैं जो खामोश रहकर अपना काम करते रहते हैं। 1989 में छात्र चुनाव में बंसल राजस्थान विश्वविद्यालय के महासचिव चुने गए।
बिग ब्रेकिंगः भाजपा हाईकमान ने सुनील बंसल को दी बड़ी जिम्मेदारी! राष्ट्रीय महामंत्री बनाने के साथ ही तीन अहम राज्यों की जिम्मेदारी भी सौंपी, यूपी में पार्टी के लिए बेहतरीन कामों का मिला इनाम
RELATED ARTICLES
Recent Comments